चित्रकूट : लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले, यही भाजपा का संकल्प: लवकुश चतुर्वेदी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आठ स्थानो पर कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ...

Dec 25, 2023 - 01:21
Dec 25, 2023 - 01:26
 0  3
चित्रकूट : लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले, यही भाजपा का संकल्प: लवकुश चतुर्वेदी

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सम्पन्न

चित्रकूट। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आठ स्थानो पर कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अलग-अलग स्थानों पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला प्रशासनिक प्रमुख विकसित भारत संकल्प यात्रा आलोक पाण्डेय, अरविंद मिश्र रहे। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलिस ने गांजा की खेती का किया भंडाफोड़

जिलाध्यक्ष पहाड़ी मण्डल के तौरा गांव में संवाद पर लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि एक एक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले, यही भाजपा का संकल्प है। भाजपा के हर संकल्प को पूरा करने की मोदी की गारण्टी है। जन जन को जागरूक हो कर जातिवादी, वंशवादी राजनीति को समाप्त करना है। वोटबैंक तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स को खत्म करना है। शत प्रतिशत मतदान करने और कराने का संकल्प लेना है। भाजपा की मोदी सरकार जनजवाबदेह सुनिश्चित करने के मूलमंत्र पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि गांव, गरीब के कल्याण के लिए योजनाओं को जन-जन तक पहुचाना है। विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन लोककल्याण के लिए संकल्पित प्रयास कर रहा है। चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता संकल्पित प्रयास करके घर घर सम्पर्क करें और जनकल्याण की योजनाओं को लागू कराने में सहभाग करें। आलोक पाण्डेय ने चर्चा करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा का कल्याण करने की मोदी की गारण्टी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा चार ब्लॉक के 150 से अधिक गांवों तक पहुंच चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभाग एक स्थान पर एकत्र होकर लाभार्थियों की समस्याओ का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : महिला वर्ग : जबलपुर ने चंदौली को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भागवत त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, दिनेश सिंह, राघव अग्रवाल, अनूप त्रिपाठी, शक्ति सिंह तोमर, शिवाकांत पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, विकास पाण्डेय के साथ अलग अलग स्थानों पर जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व जनसमुदाय सहभागी हुए।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : आश्रित को नौकरी, समय से मानदेय दिया जाए

यह भी पढ़े : चित्रकूट : वर्षों से किया गया कब्जा मुक्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0