स्वप्निल अग्रवाल बने बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सीतापुर स्थित श्रीजी भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक...
सुनील कुमार सिंह सचिव, रचित अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष
चित्रकूट। बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सीतापुर स्थित श्रीजी भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक स्वप्निल अग्रवाल को संगठन का अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को सचिव और रचित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बूशा के मुख्य समिति के अध्यक्ष नवल किशोर सहित डॉ. मनीष गुप्ता, अंकित कुशवाहा, श्याम जी निगम, श्रेयांश एवं अजय अग्रवाल रहे।
बैठक में शिक्षा के विकास और विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प,बैठक में सेंट थॉमस स्कूल, सुषमा स्वरूप, एपीएस, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, संस्कारम, ऑर्किड, अभ्युदय, गुरुकृपा, हंडिया बाबा, भाभा कॉन्वेंट, सैम्स मॉडल स्कूल एवं शांति देवी पब्लिक स्कूल सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों का रहा प्रतिनिधित्व। जनपद के वरिष्ठ समाजसेविक स्वप्निल अग्रवाल को अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को सचिव व रचित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों, मित्रों ने बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
