विवि में हुई खेलकूद, बौद्धिक, साँस्कृतिक, ललित कला स्पर्द्धा

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के दूसरे दिन खेलकूद, बौद्धिक, साँस्कृतिक....

Feb 10, 2025 - 10:58
Feb 10, 2025 - 10:59
 0  1
विवि में हुई खेलकूद, बौद्धिक, साँस्कृतिक, ललित कला स्पर्द्धा

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के दूसरे दिन खेलकूद, बौद्धिक, साँस्कृतिक, ललित कला प्रतियोगिताओ में छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

खेल मैदान में आउट डोर और खेल विभाग में इनडोर खेलकूद गतिविधिया संपन्न हुई। खेल मैदान में बालक और बालिकाओं की दौड़, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद आदि एथलेटिक्स प्रतियोगिताये हुई। इनडोर खेल के रूप में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिम कक्ष में संपन्न हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं का संयोजन डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया। विवेकानंद सभागार में साँस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। मूक अभिनय प्रतियोगिता और लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। संयोजन डॉ विवेक फड़नीस ने किया। ललित कला प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन प्रतियोगिताओ का संयोजन डॉ प्रसन्न पाटकर ने किया। बौद्धिक प्रतियोगिताओ के क्रम मे आनलाइन क्विज संपन्न हुई। संयोजन डॉ ललित कुमार सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0