योगी सरकार में मनचलों पर सख्ती, बांदा में 478 शोहदों पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के तहत बांदा पुलिस ने मनचलों...
एंटी रोमियो और मिशन शक्ति अभियान का असर, छात्राओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
बांदा। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के तहत बांदा पुलिस ने मनचलों और महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 से अब तक एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने सड़कों, चौराहों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले 478 मनचलों को पकड़कर जेल भेजा है।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी के साथ-साथ मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पॉक्सो मामलों में 266 दोषियों को दिलाई गई सजा
बांदा पुलिस के अनुसार, नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी प्रभावी पैरवी की जा रही है। वर्ष 2020 से 2026 तक पॉक्सो एक्ट के मामलों में 266 आरोपियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई गई।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक 29 मामलों में सजा दिलाई गई है। पुलिस ने इसे 34.52 प्रतिशत सजा दर बताया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावी विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी के चलते अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता मिली है।
'बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’
एसपी बांदा पलाश बंसल ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक 478 मनचलों को जेल भेजा जा चुका है। पॉक्सो एक्ट के मामलों में सजा का आंकड़ा पुलिस की प्रभावी पैरवी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का परिणाम है।
पुलिस की लगातार कार्रवाई से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने का दावा किया जा रहा है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और मजनूगिरी करने वालों में भी कार्रवाई का डर दिखाई दे रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
