राघव प्रेक्षागार में पुलिस को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता’ में कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय...

Sep 24, 2026 - 10:17
Sep 24, 2026 - 10:17
 0  2
राघव प्रेक्षागार में पुलिस को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता’ में कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था सम्बद्ध अखिल भारतीय बधिर संघ नई दिल्ली’ के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मूकबधिर जन के साथ संवाद स्थापित करने में सक्षम बनाना है।

एसपी ने कहा कि पुलिस का कार्य सभी वर्गों की सहायता करना है। अक्सर मूकबधिर पीड़ित अपनी बात थाने पर आकर नहीं कह पाते हैं। जिससे उन्हें न्याय में कठिनाई होती है। इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी सांकेतिक भाषा के माध्यम से उनकी पीड़ा को समझ सकेंगे और त्वरित सहायता प्रदान कर सकेंगे। प्रशिक्षण में अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के प्रशिक्षक चंद्रमणि त्रिपाठी, राजवीर सिंह, दुर्गा गिरी, कलावती, आशीष कुमार, सौरभ कुमार पटेल रहे। प्रगति दुबे ने सांकेतिक भाषा के मूलभूत शब्द, अभिवादन, सहायता मांगना, अपना नाम बताना, अपराध, घटना के सम्बन्ध में जानकारी देना जैसे महत्वपूर्ण संकेतों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर एसपी पीयूषकांत राय, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, पीआरओ पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0