श्रमिक आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जिला अस्पताल को खोला गया। बिना पूर्व सूचना या प्रचार प्रसार...

May 4, 2026 - 10:11
May 4, 2026 - 10:11
 0  2
श्रमिक आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

चित्रकूट। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जिला अस्पताल को खोला गया। बिना पूर्व सूचना या प्रचार प्रसार के जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर सभी कक्ष संचालित रहे लेकिन न तो मरीज आ सके और न ही डयूटी में लगाए गए सभी डाक्टर पहुंच पाए। अस्पताल के संचालन होने की जानकारी महज अस्पताल के स्टाफ को ही रही। इसका प्रभाव यह रहा कि पूरी ओपीडी सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चली लेकिन मात्र 65 मरीज ही आए। श्रम दिवस पर चल रहे इस अभियान के तहत मेला में पांच डाक्टरों की डयूटी लगाई गई थी लेकिन सभी डाक्टर भी नहीं पहुंच पाए। ऐसे में सीएमएस ने उनके विकल्प के तौर पर फोन कर दूसरे डाक्टरों को बुलाया। सीएमएस डा. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह सही है कि रविवार को ओपीडी संचालित होने की पूर्व जानकारी का प्रचार नहीं हो सका। जिन पांच डाक्टर की डयूटी लगाई गई थी। उसमें जो नहीं आ पाए उनके विकल्प के तौर पर दूसरे डाक्टर बुलाए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0