ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के...
रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के तत्वावधान में होंगी विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियां
चित्रकूट। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के तत्वावधान में प्रारंभ किया गया ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने किया था।
कुलगुरु के निर्देश पर खेल परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ कृषि, विज्ञान, कला, प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संकायों में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कुलगुरु प्रो आलोक चौबे भी इस स्वच्छता कार्यक्रम में स्वयं शामिल कर ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार का उत्साह बढ़ाया। अभियान के तहत 25 सितंबर तक वृक्षारोपण, 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चित्रकला प्रतियोगिता, 3 से 8 अक्टूबर तक नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 9 अक्टूबर को आयुष मेगा स्वास्थ्य शिविर तथा 10 से 17 अक्टूबर तक जनकल्याण एवं महामारियों की रोकथाम संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर संयोजक निर्धारित किए गए हैं। कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विवि परिवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति एवं जनकल्याण से जोड़ते हुए सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
