एसपी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस परानू बाबा मंदिर में किया दर्शन-पूजन
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के अवसर पर ’पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना मऊ क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध...
स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के संबंध में किया जागरूक
चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के अवसर पर ’पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना मऊ क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध ’परानु बाबा मंदिर’ पहुंचकर विधिविधान से दर्शन पूजन किया। जनपदवासियों के सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में साफ सफाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्वयं प्रतिभाग कर सफाई कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर व आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में ’वृक्षारोपण’ किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त क्षेत्रवासियों, महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीओ मऊ फहद अली, प्रभारी निरीक्षक मऊ राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
