एसपी ने प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैण्डबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
खेल निदेशालय एवं यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय...
चित्रकूट। खेल निदेशालय एवं यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैण्डबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश के कुल 18 मण्डलों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन में किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद का ज्ञान एवं उसमें सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा आपसी सहयोग की भावना को भी विकसित करते हैं। एसपी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
