डिफेंस काउंसिल सिस्टम की हुई समीक्षा बैठक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम में कार्यरत अधिवक्ताओं के साथ बैठक की...
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम में कार्यरत अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बताया गया कि बैठक का उद्देश्य आपराधिक मामलों में पात्र व्यक्तियों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता प्रदान करना है। इन बैठकों में मुख्य रूप से मामलों की समीक्षा, कानूनी रणनीति और कमजोर वर्गों को सुलभ न्याय सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी। बैठक में यूटीआरसी कैम्पेन में चिन्हित बन्दियों की रिहाई के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिसमें चीफ एलएडीसी काउन्सिल गया प्रसाद निषाद द्वारा बताया गया कि कैम्पने के लिए कुल नौ बन्दी चिन्हित किये गये। जिसमें से सात बन्दियों की रिहाई हो गयी है। शेष दो बन्दियों की रिहाई के सम्बन्ध में प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही रिहा हो जायेगें। समीक्षा बैठक में मुख्य न्याय रक्षक चन्द्रपाल, उपमुख्य न्याय रक्षक शिवशंकर उपाध्याय, कुलदीप सिंह सहायक न्याय रक्षक, योगेन्द्र सिंह सहायक न्याय रक्षक तथा स्वाती तिवारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
