अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम कसहाई में जन चौपाल

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कसहाई के पंचायत भवन में...

Nov 27, 2026 - 11:06
Nov 27, 2026 - 11:07
 0  1
अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम कसहाई में जन चौपाल

बाल विवाह रोकथाम को जागरुक बनें ग्रामीण: प्रतिभा कुशवाहा

बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने की पहल, बांटे गए रजिस्टर

चित्रकूट। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कसहाई के पंचायत भवन में जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त प्रयासों से जन चौपाल का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जन चौपाल में जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, उपायुक्त स्वतः रोजगार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति से कार्यक्रम समन्वयक आदित्य मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए ग्राम स्तर पर सामूहिक जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की भूमिका, उसके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में समिति को सक्रिय करते हुए नियमित बैठकें आयोजित की जानी चाहिए, ताकि बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों की शिक्षा से वंचित होने, शोषण एवं अन्य बाल संरक्षण संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका समाधान किया जा सके। ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील भी की गई। इस पहल को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति की ओर से ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के लिए रजिस्टर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर आयोग सदस्य ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने और प्रत्येक बच्चे के अधिकारों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा कि बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण केवल जागरूकता से नहीं, बल्कि गांव स्तर पर निरंतर निगरानी, सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी से संभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0