किसानों को वितरित किए गए पावर स्प्रेयर, लाइट ट्रैप
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस के साथ प्रोमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनैजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट...
किसान दिवस पर अन्ना प्रथा, बिजली, चकबंदी की उठाई समस्या
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस के साथ प्रोमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनैजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्डयू योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे किसान यूनियन एवं कृषको द्वारा अन्ना प्रथा, विद्युत की समस्या एवं चकबंदी से सम्बन्धित कृषको द्वारा समस्या उठाई गयी। जिस पर समस्त विभाग के अधिकारियों से वर्तमान मे संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी ली गयी तथा कृषको को वर्तमान मे संचालित समस्त योजनाओ के बारे मे बताया गया।
डीएम ने कृषको को अवगत कराया कि गत वर्ष की तुलना में फसल आच्छादन 14 हजार हेक्टेयर की अधिक वृद्धि हुई है। आवारा गौवंशों की समस्या पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी को गौवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। विद्युत की समस्या का समाधान करने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राजापुर एवं कर्वी को निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही समस्त विद्युत समस्याओं का समाधान कर अवगत कराये।
कृषि विभाग से संचालित योजना विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीटरोग नियंत्रण के अन्तर्गत आनलाइन बुकिंग के माध्यम से चयनित कृषको को पावर स्प्रेयर एवं लाईट ट्रैप का वितरण किया गया। इस मौके पर सीडीओ डीपी पाल, उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा, एसओसी चकबंदी मनोहरलाल वर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र सिंह, भाकियू के राम सिंह राही एवं शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
