डकैती मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में जगन्नाथ निषाद के घर डकैती मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है। डकैती डलवाने की साजिशकर्ता...

Oct 14, 2026 - 11:03
Oct 14, 2026 - 11:03
 0  2
डकैती मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

साजिशकर्ता निकला बुजुर्ग मां का हत्यारा

चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में जगन्नाथ निषाद के घर डकैती मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है। डकैती डलवाने की साजिशकर्ता बक्टा खुर्द गांव निवासी जुगुल निषाद निकला। यह आठ-नौ अक्टूबर को लोहदा में डकैती पड़ने के अगले दिन 10-11 अक्टूबर की रात को गांव में भाई से विवाद के दौरान बुजुर्ग मां की लाठी से पीटकर हत्या कर भाग निकला था।

एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में मंगलवार को पत्रकारो से रूबरू होकर एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी और पहाड़ी थाना पुलिस टीम ने सोमवार की रात को मुखबिर की सूचना पर कुचारम के पास गश्त पर थी। इसी बीच एक कार आई तो पुलिस को देख चालक कार बैक कर भागने लगा लेकिन पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। कार में फतेहपुर के खखरेडू थाना अंतर्गत कोट गांव निवासी अब्दुल मतीन, नसीरपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद उर्फ अजय निषाद, खखरेडू निवासी धर्मेंद्र पासी उर्फ दद्दा और सरधुवा के अमवा निवासी मंगलवा उर्फ गुरु निषाद पकड़े गए। इनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लोहे की चापर, चाकू और एक कार के अलावा लूट की सामग्री बरामद की है। कडाई से पूछताछ में स्वीकार किया कि सात लोगों ने मिलकर लोहदा में बक्टा खुर्द के जुगुल निषाद के कहने पर जगन्नाथ निषाद के घर डकैती डाली थी। इसके बाद सभी ने मिलकर लूट की रकम व जेवर बांट लिए। तीन अन्य फतेहपुर के कोट खखरेडू निवासी अदनान पठान, मोहम्मद अहमद और साहिल उल्ला फरार हैं। इनकी तलाश जारी है। पुलिस को दो घटना के आरोपीमिल गए। मुख्य साजिशकर्ता जुगुल का पूरा परिवार पहले लोहदा में ही रहता था। उसके पिता की पांच बीघे की जमीन पड़ी थी। जिस पर जगन्नाथ कब्जा किए है। जमीन खाली न करने पर जु्गुल ने रिश्तेदार के साथ जगन्नाथ के घर डकैती डालने की योजना बनाई थी। यही जुगुल निषाद ने बक्टा खुर्द गांव में भाई से मोबाइल को लेकर विवाद के दौरान बीच बचाव करने आई 70 वर्षीय मां संवरिया देवी को अपनी पत्नी आरती के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीट हत्या कर फरार हो गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0