पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए...
चोरी के आभूषण, नकदी एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली कर्वी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली कर्वी के एसआई रमेश कुमार सिंह, रमेश मिश्रा प्रभारी चौकी शिवरामपुर एवं एसओजी टीम के एसआई प्रवीण कुमार सिंह टीमों के साथ क्षेत्र में अपराध एवं सक्रिय अपराधियों के संबंध में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि देवांगना तिराहे के पास यात्री प्रतीक्षालय में कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा भागने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में नाम पता अभि उर्फ कृष्णा पुत्र संतोष कुमार लोधी निवासी नई बाजार खागा फतेहपुर, अभिषेक सिंह पुत्र स्व रामनरेश सिंह निवासी सरसई बुजुर्ग खागा, जोगेन्द्र सिंह उर्फ गोपाल पुत्र श्यामसुंदर चौधरी निवासी सिहारी थाना माधवगढ़ जनपद जालौन बताया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मिलकर बंद मकानों को निशाना बनाते थे तथा लोहे की रॉड से ताला तोड़कर घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कर्वी एवं शिवरामपुर क्षेत्र में चोरी की चार घटनाओं में संलिप्त होना स्वीकार किया। चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को आभूषण साफ करने वाले फेरी वालों से गलवा कर टिक्की एवं सिल्ली के रूप में परिवर्तित करा लिया था। जिससे उन्हें आसानी से बेचा जा सके। चोरी किए गए माल को आपस में बांट लिया गया था। कुछ माल बेच दिया गया था। कब्जे एवं निशानदेही पर दो चांदी की सिल्ली, तीन पीली धातु की टिक्की, एक नाक की कील, तीन पायल, बिछिया, लोहे की रॉड, रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक, तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी के आरक्षी रोशन सिंह, गोलू भार्गव, पवन राजपूत, जयनारायण पटेरिया, ज्ञानेश मिश्रा व कोतवाली कर्वी के आरक्षी प्रांशु सिंह, विपिन, दुर्गेश रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
