पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदवासियों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा साइबर जागरुकता माह अक्टूबर के तहत व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को एएसपी पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा ग्राम चंद्रामारा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बक्टा बुजुर्ग कस्बा राजापुर, शारदा आदर्श इंटर कॉलेज, कस्बा बगरेही, थाना बरगढ़ द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापको को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
