पीसीआई सदस्य ने बैठक कर पत्रकारों की जानी समस्याएं
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में पत्रकारों की समस्याओं, चुनौतियों एवं उनसे...
चित्रकूट। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में पत्रकारों की समस्याओं, चुनौतियों एवं उनसे संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद एवं विचार विमर्श को लेकर बैठक की गई।
बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखते हुए प्रेस कॉउंसल ऑफ इंडिया के सदस्य अरुण त्रिपाठी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। पत्रकारों ने मेडिकल लाभ, पत्रकार पेंसन, सुरक्षा व पत्रकार सम्मान निधि आदि लाभ दिए जाने की मांगे रखी। पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान सदस्य ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और सुझाओ को प्रेस कॉउन्सिल ऑफ इंडिया की बैठक में प्रमुखता से रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पीसीआई पत्रकार उत्पीड़न को लेकर गंभीर है। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रेस कॉउंसल ऑफ इंडिया सजगता से कार्य कर रही है। श्री त्रिपाठी ने कहा पत्रकार मान्यताओं को लेकर आ रही समस्याओं को गंभीरता से इस मुद्दे को उच्च पटल पर रखा जायेगा। जिससे मान्यता में कोई परेशानी न हो। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, रमेश द्विवेदी, जियाउल हक, अखिलेश सोनकर, पुष्पराज कश्यप, जीतेन्द्र मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, विवेक तिवारी, विकास कुमार, सचिन वन्दन, अनिल सिंह, बंसीलाल, पवन सिंह, छोटेलाल, रामनारायण साहू, शिवमंगल अग्रहरि आदि पत्रकार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
