व्यवस्थाएं चाकचौबंद व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुटे अधिकारी

धर्मनगरी में सीएम योगी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण...

Jul 6, 2026 - 09:59
Jul 6, 2026 - 10:00
 0  2
व्यवस्थाएं चाकचौबंद व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुटे अधिकारी

सीएम के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

चित्रकूट। धर्मनगरी में सीएम योगी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण और जनसभा स्थल की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : बाँदा : प्रस्तावित वीवीआईपी दौरे की तैयारियों का एडीजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 व 9 जुलाई को धर्मनगरी में स्थानीय दौरे की संभावना है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पंडाल और हेलीपैड बनाने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य करने के डीएम, एसपी ने निर्देश दिए हैं। 8 जुलाई को मिर्जापुर से प्रस्थान कर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा। सीआईसी मैदान में दोनों विधान सभाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेगें। इसके अलावा नए कार्यों की कार्य योजना के संबंध में बैठक कर पुराने कार्यों व जिले के विकास कार्यों सहित कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगें। जिले के प्रबुद्धजनों से भेंट कर न्यू सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 9 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे हेलीकॉप्टर से बांदा जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने जिले में प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है। ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए पल-पल की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। होटलों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए स्थानीय पुलिस बल को एसपी ने निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0