विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में न हो लापरवाही : सीडीओ
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का आयोजन जनपद मे 1 से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर...
अंर्तविभागीय बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
चित्रकूट। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का आयोजन जनपद मे 1 से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल संचालन व कियान्वयन के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सीडीओ ने समस्त संबंधित विभागो को शासन द्वारा प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार समस्त गतिविधियां ससमय कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डा महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान संचारी रोगो की रोकथाम को समस्त संबंधित विभागो द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कीटनाशक दवाओ का छिडकाव, नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई, पशुपालको का संवेदीकरण आदि कार्य किये जायेंगे। अपर सीएमओ डा जीआर रतमेले द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियो द्वारा घर-घर भ्रमण कर व भ्रमण के दौरान क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चो आदि की जानकारियां एकत्र करेंगी साथ ही घर के प्रत्येक सदस्यो की आभा आईडी बनाने का कार्य भी किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह द्वारा बताया गया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्देश्य अन्तर्विभागीय सहयोग से वेक्टर जनित रोगो पर नियंत्रण व जनमानस में जागरूकता बढाना है। बैठक मे संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
