मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर हुई बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में एक नवम्बर को मेगा वृहद विधिक सहायता...

Oct 14, 2026 - 11:00
Oct 14, 2026 - 11:00
 0  1
मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर हुई बैठक

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में एक नवम्बर को मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में किया जायेगा। नोडल अधिकारी अपर जिला जज एफटीसी अनुराग कुरील की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी, एडीएम चन्द्रशेखर, सीओ सिटी सत्येन्द्र सिंह, प्रभात कुमार मेहता अग्रणी जिला प्रबन्धक, डा प्रदीप कुमार चिकित्सा विभाग, महेन्द्रनाथ प्रताप, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, केवला प्रसाद वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त 44 विभागों द्वारा एक नवम्बर को आयोजित होने वाले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार व लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए विभाग से सम्बन्धित जनहित विषयों पर अधिक से अधिक शिविर लगाकर आमजन को जानकारी प्रदान की जानी है एवं लाभार्थियों को चिन्हित किया जाना है। जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित निर्बल वर्ग, निर्धन वर्ग ,दिव्यागों, बच्चों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकोके लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विधिक जानकारी प्रदान करना एवं पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0