धनतेरस पर्व पर बाजार में दिखी रौनक, ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी
जिले में धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में भारी रौनक दिखी। इस दौरान आटो मोबाइल्स के शो रूम, बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक दुकानों में...
चित्रकूट। जिले में धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में भारी रौनक दिखी। इस दौरान आटो मोबाइल्स के शो रूम, बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक दुकानों में भारी भीड़ उमड़ी। जिले में करीब आठ करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने की उम्मीद है। लोगों ने धनतेरस में दो पहिया व चार पहिया वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी, फ्रिज फर्नीचर बर्तन व सोने चांदी के आभूषणों की खरीददारी की तो वहीं लोगों ने दीपावली के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सजावट का सामान व लाइट झालरों की दुकानों में जमकर खरीददारी की। धर्मनगरी चित्रकूट में छह दिवसीय दीपावली मेला के लिए धनतेरस से ही श्रदालुओ की भारी भीड़ पहुंचने लगी है। शाम को लोगों ने दीपदान किया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
