उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई मानिकपुर का हुआ गठन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मानिकपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ...
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मानिकपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय एवं जिला मंत्री श्रीनाराययण सिंह के निर्देशन में पर्यवेक्षक आलोक कुमार गर्ग, कमलेश चन्द्र, विजय कुमार शुक्ल तथा चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी, शिवभूषण त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर, देव यादव ब्लॉक अध्यक्ष कर्वी, सहायक चुनाव अधिकारी वीरभान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मऊ एवं सुनील कुमार की निगरानी में हुआ।
नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत प्रत्येक पद पर केवल एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदों पर आपसी सहमति एवं विकासखण्ड मानिकपुर के वरिष्ठ शिक्षकों के सहयोग से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय, मंत्री सुमेर सिंह, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदारनाथ मिश्र, संयुक्त मंत्री बिहारीलाल, उपाध्यक्ष कविता पांडेय, योगेश्वर कुमार, रामराज मिश्र, रोहित, माता प्रसाद, संगठन मंत्री झरना सिंह, धर्मेन्द्र आनन्द, उमेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, विवेक सिंह, प्रचार मंत्री अनूप शुक्ला, अजय कुमार, रामपूत राजपूत, प्रवक्ता शिवम कुमार पांडेय, गौरव शुक्ला, विजय नारायण गर्ग, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार सिंह, विजय शंकर साहू, संजीव शर्मा, आलोक सिंह पटेल, रिकॉर्डर राम किशन, ऑडिटर अम्बरीश सिंह चुने गए। साथ ही संघर्ष समिति ब्लॉक अध्यक्ष नारायण प्रसाद गौतम एवं विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, संयुक्त मंत्री कुलदीप कुमार एवं महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंत्री प्रीती पाण्डेय का सर्वसम्मति से चुना गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि नवगठित कार्यकारिणी शिक्षक हितों एवं संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। इसके बाद शिक्षकों ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी को हटाने के लिए सदर विधायक अनिल प्रधान को ज्ञापन सौपा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
