कथा व्यास नें छठवे दिन श्रीराम विवाह की सुनाई कथा
मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार स्थित गुप्ता जी मैरिज लान में दवा व्यापारी अभिषेक पहारिया के आयोजकत्व में चल...

दहेज प्रथा के दमन को जागरुक होना जरूरी: माधवी
चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार स्थित गुप्ता जी मैरिज लान में दवा व्यापारी अभिषेक पहारिया के आयोजकत्व में चल रही श्री राम कथा के छठवें दिन कथा व्यास माधवी नें चारो भाइयो के विवाह की कथा का वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
यह भी पढ़े : सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
इस दौरान उन्होंने दहेज प्रथा को लेकर जमकर कटाक्ष किए। कहा कि दहेज का दानव दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब इसके शमन दमन के लिए लोगों को आगे आना पड़ेगा। प्रभु श्रीराम समेंत चारो भाइयों की विवाह कथा का सजीव वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बारात अयोध्या वापस आयी और माता कौशल्या सभी बहुओ को अत्यंत प्रेम करती है परन्तु कुमति रूपी कुबरी ने मां कैकेई की वुद्धि परिवर्तित कर राजा दशरथ से भगवान श्रीराम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांग लिया और भरत के लिए राजगद्दी। श्री राम कथा में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर डा. बी.के जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कथा व्यास बृजेन्द्र कृष्ण शास्त्री मौके पर पहुंचकर कथा का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने चित्रकूट की महिमा का संक्षिप्त वर्णन किया। साथ ही महाकुंभ के अवसर पर हो रही कथा को शुभ और सुखद संयोग बताया। पायनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शिवहरे, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, अंकित पहारिया, जूली पहारिया आदि दर्शक मौजूद रहे। कथा विश्राम के बाद यजमान अभिषेक पहारिया और दिव्या पहारिया ने आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया।
यह भी पढ़े : जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?






