संगोष्ठी व पौधरोपण कर मनाया पत्रकार महासंघ का स्थापना दिवस
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 27वां स्थापना दिवस बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय स्थित कार्यालय में संगोष्ठी हुई...
चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 27वां स्थापना दिवस बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय स्थित कार्यालय में संगोष्ठी हुई।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार याज्ञिक ने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान की लड़ाई में संगठन आगे रहा है। देश के कई प्रदेशों में संगठन पत्रकार हितों के लिए सघर्षरत है। जिले के पत्रकारों की समस्याओं के निदान का हर संभव प्रयास होगा। इसके बाद पत्रकारों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रांगण में मौल श्री, पाखर, जामुन, अमरूद, नीबू, आंवला के पौधे रोपित किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित होगा। ग्लोबल वार्मिंग में कमी आएगी। उन्होंने अपील किया कि अपने जन्मदिन आदि पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख अपने बच्चे की तरह करें। कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत ने कहा कि पौधा लगाने के बाद संरक्षण बेहद जरूरी है। संरक्षण के अभाव में पौधे सूख जाते हैं। जिससे पौधरोपण का कोई सार्थक परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर संरक्षण अवश्य करना चाहिए। प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार याज्ञिक ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके बाद महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय का 70वां जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी ने बताया कि महासंघ के 27वें स्थापना दिवस पर 27 पौधे लगाकर संरक्षित भी किया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, विराग पांडेय, रमेश रैकवार, रहमत आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
