धूमधाम से निकलेगी 22 सितम्बर को जलविहार शोभायात्रा : ज्योतिषाचार्य
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष होने वाले जल विहार महोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए श्रीकृष्ण भक्त...
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होंगें विविध धार्मिक आयोजन
चित्रकूट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष होने वाले जल विहार महोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए श्रीकृष्ण भक्त मण्डल परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं। ज्योतिषाचार्य पं नारायणदत्त त्रिपाठी ने बताया कि 22 सितम्बर को श्रीकृष्ण जल विहार शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय में रविवार को हुई श्रीकृष्ण भक्त मण्डल परिवार की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकृष्ण भक्तों द्वारा पिछले कई दशकों से प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जल विहार महोत्सव का आयोजन किया जाना है। बताया कि परम्परा के अनुसार 22 सितम्बर को मण्डल पूजन, भगवान कृष्ण का महाभिषेक, श्रृंगार आरती व राजभोग के बाद दोपहर तीन बजे कार्यक्रम स्थल से जल विहार शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रामघाट तक जाएगी। इसके बाद 23 को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विगृह का तुला दर्शन, छप्पन भोग व राजभोग आरती के बाद तुला माहोत्सव भण्डारा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। परम्परा के अनुसार कर्वी के शंकर बाजार गंगाजी रोड स्थित आश्रम में 22 सितम्बर को प्रातः आठ से 10 बजे तक मण्डप पूजन, इसके बाद दोपहर 12 बजे तक महाभिषेक एवं दो बजे से श्रृंगार आरती एवं राजभोग के बाद अपराहं तीन बजे जल विहार शोभा यात्रा रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी। 23 सितम्बर को भगवान के बाल भोग के बाद विगृह के दिव्य तुलादान दर्शन एवं राजभोग आरती होगी। इस मौके पर इं. देवदत्त त्रिपाठी, समाजसेवी कमलेश मिश्रा, मोहनलाल जैन, कालीचरण पाठक, गुड्डन दुबे, अनुज त्रिपाठी, अंकुश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
