5 से 21 जून तक चलेगा समेकित जन कल्याण एवं जागरुकता अभियान
मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 से 21 जून के मध्य प्रदेश में समेकित जनकल्याण...
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बताई जाएगी उपलब्धियां
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 से 21 जून के मध्य प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन के संबंध में बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी 7 जून से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तक जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने के लिए एक समेकित अभियान संचालित किया जाना है। उन्होंने कहा कि शासन के नीतिगत निर्णयो जनकेन्द्रित विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने, जनसमस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस अवधि में प्रदेश के समस्त विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम भ्रमण, शिविर ध्मेले आदि की दैनिक प्रगति फोटोग्राफ्स, उच्च गुणवत्ता की वीडियो किल्पिंग सहित संकलित कर सूचना विभाग को प्रेषित भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन जिन विभागों को जो कार्य दिया गया है उसका शत प्रतिशत अनुपालन होना चाहिए। कार्यक्रम जिस स्थल पर हो वहां पहले से ही व्यवस्थाएं चुस्त दुस्त रहनी चाहिए। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
