शिशुओ में होने वाली आंखों की बीमारी से बचाव की दी गई जानकारी

सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड में राष्ट्रीय आरओपी प्रीमैच्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। समय पूर्व जन्मे शिशुओं...

Nov 28, 2026 - 12:11
Nov 28, 2026 - 12:11
 0  1
शिशुओ में होने वाली आंखों की बीमारी से बचाव की दी गई जानकारी

नेत्र चिकित्सालय में चलाया आरओपी प्रीमेच्योरिटी जागरुकता अभियान

चित्रकूट। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड में राष्ट्रीय आरओपी प्रीमैच्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। समय पूर्व जन्मे शिशुओं की दृष्टि सुरक्षा एवं समय पर जाँच के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य समय पूर्व जन्मे शिशुओं में होने वाली आँखों की बीमारी आरओपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जाँच और उपचार के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने आरओपी जागरूकता के संदेश दिए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही बाल रोग विभाग सहित अन्य विभागों के नर्सिंग एवं क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं 19 नवंबर को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आरओपी की समय पर जाँच एवं उपचार का संदेश दिया गया। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर आरओपी से संबंधित चिकित्सकीय जानकारी साझा की गई। इसके अलावा बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए जागरूकता और गेट टुगेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आरओपी की जाँच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी गई तथा बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। आरओपी प्रीमैच्योरिटी जागरूकता सप्ताह एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिक्रमा मार्ग पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पोस्टर, बैनर और जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नेत्र स्वास्थ्य, नियमित जाँच एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों सहित चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इन आयोजनों के माध्यम से समय पूर्व जन्मे शिशुओं की दृष्टि की सुरक्षा, आरओपी की समय पर स्क्रीनिंग एवं उपचार के महत्व को जन समुदाय तक पहुँचाने तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0