विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम कर दी गई जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढीवा कर्वी में जिला विधिक...
बच्चों को एसिड अटैक से बचाव के प्रति किया जागरुक
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढीवा कर्वी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने लैंगिक समानता एवं एसिड अटैक विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव विद्यालय में उपस्थित बालक-बालिकाओं को समझाते हुये बताया कि किसी भी समृद्ध और विकसित समाज की जडें बच्चों में ही निहित होती हैं। यदि बच्चों को उचित शिक्षा दीक्षा दी गयी तो वे आगे चलकर एक जागरूक नागरिक बन कर राष्ट्र को मजबूत दिशा में ले जाते हैं। उनके द्वारा यह भी बतया गया कि वर्तमान में बेटों तथा बेटियों में कोई अन्तर नहीं रखना चाहिये। वर्तमान युग में बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से कंधे से कन्धा मिलाकर विकास की अग्रसर हैं। योगेन्द्र सिंह सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा लैंगिक समानता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि छात्रों को विधिक प्रावधानों के साथ-साथ अधिनियम का उलंघन करने पर सजा के प्रावधानों तथा भारतीय संविधान में वर्णित मूल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा लैंगिक असमानता को दूर करने के लिये बच्चों को जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया गया। कुलदीप सिंह सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा बताया गया कि एसिड अटैक एक जघन्य अपराध है, जो कि प्रायः महिलाओं के साथ होता है। जिसका मुख्य कारण प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा देना, विवाह से इंकार करना, पारिवारिक विवाद, अशिक्षा आदि है, जिसका शारीरिक, मानसिक व आर्थिक प्रभाव पीडित व्यक्ति पर पडता है। स्वाती तिवारी सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल द्वारा बच्चों के मध्य एसिड बिक्री से सम्बन्धित नियमों के बारे में बताया गया। महिलाओं की सुरक्षा में कानून घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिशेध अधिनियम, पॉस एक्ट और पीसीपीएनडीटी के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों के मध्य प्रेरणा दायक पंक्तियों से उनमें हौसलाअफ्जई की जो हैं। प्रशिक्षु देवांशी द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य गुड टच बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
