कृषक सेवा केंद्र में इफको ने किसान सभा का किया आयोजन
वैश्विक उर्वरक संकट और घटते कृषि उत्पादन के बीच नैनो एवं जैव उर्वरक को विकल्प रूप में प्रयोग करने के उद्देश्य से मंगलवार...
नैनो व जैव उर्वरक बढ़ाएंगे कृषि उत्पादन, किसानों को किया गया जागरूक
चित्रकूट। वैश्विक उर्वरक संकट और घटते कृषि उत्पादन के बीच नैनो एवं जैव उर्वरक को विकल्प रूप में प्रयोग करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर स्थित आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र में इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के प्रक्षेत्र प्रदर्शन करने वाले किसानों ने भाग लिया। इस दौरान जिला सहकारी संघ के चेयरमैन योगेश जैन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक राजवीर सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका, बायोडी-कंपोजर एवं तरल कंसोर्टिया के उपयोग और लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों से उनके खेतों में किए गए प्रक्षेत्र प्रदर्शन का फीडबैक भी लिया गया। ग्राम मनोहरगंज निवासी प्रगतिशील किसान दीपक ने बताया कि उन्होंने छह बीघा खेत में चार बीघा खीरा और दो बीघा तोरई की खेती में नैनो डीएपी एवं सागरिका का प्रयोग किया, जिससे उत्पादन और लाभ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अन्य किसानों ने भी इन उत्पादों के प्रति संतुष्टि जताते हुए भविष्य में इनके अधिक प्रयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी, प्रगतिशील किसान पवन मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, सुशील द्विवेदी, आईएफएफडीसी केंद्र प्रभारी अजीत सिंह, इफको एसएफए आदित्य पटेल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
