स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का किया परीक्षण

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएम पुलकित गर्ग द्वारा गोद लिए गये आंगनवाड़ी केंद्र गांधीगंज भाग-1 व भाग-2 और कम्पोजिट विद्यालय नया बाजार में सीएमओ...

Aug 1, 2026 - 13:00
Aug 1, 2026 - 13:00
 0  2
स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का किया परीक्षण

15 दिव्यांग बच्चे किए गए संदर्भित

चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएम पुलकित गर्ग द्वारा गोद लिए गये आंगनवाड़ी केंद्र गांधीगंज भाग-1 व भाग-2 और कम्पोजिट विद्यालय नया बाजार में सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डॉ पवन कुमार सिंह और डॉ संदीप सिंह ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और विद्यालय में उपस्थित 15 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर चिह्नित बच्चों को संदर्भित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार जतारया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आरबीएसके टीमों द्वारा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिससे जन्मजात विकृतियों, रोगों, पोषण संबंधी कमियों एवं विकासात्मक विलंब की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0