खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर संग्रहीत किए सैम्पल

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर...

Nov 4, 2026 - 10:49
Nov 4, 2026 - 10:49
 0  3
खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर संग्रहीत किए सैम्पल

चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम द्वारा कुल चार नमूने जाँच के लिए संग्रहित किये गये तथा दो किग्ना दूषित जलेबी एवं ण्क किग्रा मिठाई अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। 

खोवा मण्डी कर्वी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा छापामार कर खाद्य कारोबारकर्ता धर्मराज पुत्र बाबूलाल से खाद्य पदार्थ खोवा का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य प्रतिष्ठान के खाद्य कारोबारकर्ता पदुम नारायण उर्फ बब्लू जायसवाल से खोवा का नमूना, शंकर बाजार कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जय माता दी स्वीट हाउस एण्ड पेस्ट्री केक के खाद्य कारोबारकर्ता निखिल कुमार अग्रहरि से खाद्य पदार्थ बेसन का लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया तथा दो किग्ग्रा दूषित जलेबी एव एक किग्ग्रा मिठाई अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य पदार्थ को ढककर बेचने के निर्देश दिए। पहाड़ी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान विजय स्वीट हाउस के प्रोपराइटर विजय कुमार पुत्र लखपत सिंह के प्रतिष्ठान पर छापामार कर खाद्य पदार्थ पेडा का नमूना संग्रहित किया गया। समस्त खाद्य नमूनों को जाँच के लिए खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला द्वारा जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0