छापेमारी कर खाद्य टीम ने लिए सैम्पल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली पर्व...
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम ने छापेमारी कर दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किये गये। शास्त्री नगर मानिकपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान में कामदगिरि स्वीट् हाउस बूंदी का लड्डू, मारकुण्डी तिराहा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान उपाध्याय स्वीट से गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला द्वारा जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
