बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान जारी, लगभग 80 लोगों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
जनपद में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल द्वारा लगातार राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है...
चित्रकूट। जनपद में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल द्वारा लगातार राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। अचानक कई क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ा है। जिसके कारण गोवरिया सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोवरिया में बी दल, द्वितीय टीम द्वारा टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा दो बोट के माध्यम से बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लगभग 50 लोगों को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
एसडीआरएफ के जवान विषम परिस्थितियों एवं बढ़े हुए जलस्तर के बीच पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं। वर्तमान में भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है तथा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। सेनानायक द्वारा संपूर्ण राहत एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने तथा प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूर्ण रूप से तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
