बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए प्रदान की सहायता राशि
जनपद में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु ग्राम पंचायत पहाड़ी निवासी समाजसेवी प्रशांत पांडेय पुत्र मोतीलाल पांडेय ने मानवीय संवेदना...
चित्रकूट। जनपद में आई भयावह बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु ग्राम पंचायत पहाड़ी निवासी समाजसेवी प्रशांत पांडेय पुत्र मोतीलाल पांडेय ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक लाख 11 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को सौंपा।
इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता एवं राहत कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
