किसानों ने डीएम को बताई समस्याएं, निदान का मिला भरोसा
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया...
पीएम फासम बीमा के लाभार्थियों को दिए गए डेमो चेक
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे किसान यूनियन एवं कृषको ने अपनी समस्या बताई। मुख्य रूप से चकबंदी, अन्ना प्रथा, गौशाला, विद्युत, सिंचाई, गेहूँ खरीद की समस्या से अवगत कराया गया।
डीएम ने किसानों को अवगत कराया कि सभी विभागों की योजनाओ के लक्ष्य अब प्राप्त हो रहे है। जरूरत के अनुसार आनलाइन आवेदन कर सकते है। वर्तमान में खरीफ के सभी प्रकार के बीज उपलब्ध है। शेष आवारा गौवंशों को शीघ्र ही संरक्षित करा दिया जाएगा। जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। विद्युत की समस्या का समाधान करने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राजापुर एवं कर्वी को निर्देशित किया गया। सभी विभागों की योजनाओ के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी। बताया गया कि समयानुसार योजनाओ का लाभ ले सकते है। जिसमे मत्स्य पालन, उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग एवं कृषि विभाग से जनपद के किसान लाभ प्राप्त सकते है। तत्पश्चात प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत अवगत कराया गया कि खरीफ में 7543 किसानों को 50623081 रुपये की क्षतिपूर्ति दी गयी है और रबी में 366 किसानों को 238360 रुपये क्षतिपूर्ति सम्बंधित बीमा कम्पनी द्वारा किसानों के बैंक खातो भेजी जा रही है। रबी के अवशेष किसानों का बीमा क्लेम शटल की कार्यवाही की जा रही है। रबी 2025 में अमरीश कुमार मानिकपुर को सरसों फसल पर 18000 रुपये एवं खरीफ 2025 में नारायण प्रताप पुत्र रामआत्मा रगौली को धान फसल पर 53217, सगुनिया देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह ग्राम इटरोर भीषमपुर को तिल, धान फसल पर 67129 एवं बल्लभ शरण मिश्रा पुत्र रामलाल को धान फसल पर 41000 रुपये का डेमो चेक वितरित किया गया। इस मौके पर सीडीओ डीपी पाल, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, एसओसी मनोहर लाल वर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके पांडेय, कृषि विज्ञानं केंद्र गनीवा वैज्ञानिक उत्तम कुमार त्रिपाठी एवं भाकियू के जिलाध्यक्ष राम सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
