चक सीमांकन में बाधक किसानों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

जिलाधिकारी जिला उप संचालक चकबन्दी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की...

May 8, 2026 - 11:57
May 8, 2026 - 11:57
 0  3
चक सीमांकन में बाधक किसानों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

डीएम ने की चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों की समीक्षा

दूषित कार्य प्रणाली पर चकबंदीकर्ता को निलंबित करने के दिए निर्देश

चित्रकूट। जिलाधिकारी जिला उप संचालक चकबन्दी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा की गई। 

समीक्षा बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया कि जिले में धारा 7 (भूचित्र पुनरीक्षण) के अंतर्गत 4 ग्रामों में से 2 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है। 2 ग्रामों में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 8 (पडताल के स्तर) पर एक ग्रामों में पडताल का कार्य चल रहा है। धारा 9 के अन्तर्गत कुल 7 ग्रामों में सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा विनिमय अनुपात का निर्धारण किया जा रहा है। एक ग्राम गढवारा में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 20 के अन्तर्गत 6 ग्रामों में से 3 ग्रामों में चक सृजन का कार्य प्रारम्भ है। 3 ग्रामों में जनविरोध के कारण कार्य बाधित है। धारा 24 के अन्तर्गत ग्राम सिकरीसानी, बाबूपुर, डुडौली, तेरा बुजुर्ग व लदेहटा में चक सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। धारा 27 में ग्राम ऐंचवारा व धारा 52 में खरौंध का कार्य किया जा रहा है,जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा 24 के अन्तर्गत ग्राम बाबूपुर के चक सीमांकन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। ग्राम में कार्यरत रमाकान्त गौतम चकबन्दीकर्ता की दूषित कार्य प्रणाली के लिये उनके निलम्बन की कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये। ग्राम लदेहटा, डुडौली में चक सीमांकन कार्य को बाधित करने वाले कृषकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुये चक सीमांकन कार्य प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश निर्गत किये गये। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मनोहर लाल वर्धन, चकबंदी अधिकारी संजय शुक्ला, शरद चंद्र यादव तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी तथा चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0