हर शिक्षक लगाए एक पौधा : बीएसए

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशनुसार वृक्षारोपण महायज्ञ के क्रम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा में बीएसए रंजना शुक्ला ने बादाम एवं आम का पौधा...

Jul 13, 2026 - 10:03
Jul 13, 2026 - 10:03
 0  5
हर शिक्षक लगाए एक पौधा : बीएसए

चित्रकूट। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशनुसार वृक्षारोपण महायज्ञ के क्रम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा में बीएसए रंजना शुक्ला ने बादाम एवं आम का पौधा रोपकर वृक्षारोपण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लक्ष्य के सापेक्ष सभी वृक्ष लगाए जाएं तथा ईको क्लब सदस्य एवं शिक्षक मिलजुल कर उन वृक्षों की देखरेख करें। जिससे पर्यावरण स्वच्छ एवं हरित रहे। सभी शिक्षक बच्चों को हरीतिमा हरियाली के बारे में बताएं तथा प्रत्येक विद्यालय में किचन गार्डन, हर्बल गार्डन हराभरा वातावरण बनाएं। बच्चे भविष्य में भी पर्यावरण के प्रति सचेत रहें। टारगेट के अतिरिक्त भी सभी शिक्षक एक-एक पौधा विद्यालय या बाहर रोपित करें। कहा कि सहजन, कढ़ी पत्ता, अन्य आयुर्वेद पौधे एवं शाकभाजी के पौधे तैयार करें। उन्होंने पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने भी बच्चों एवं शिक्षकों से एक पेड़ लगाने तथा उनको जिम्मेदारी से तैयार करने को कहा। इस मौके पर सुशीला पांडेय, विद्यासागर सिंह, सरला देवी, रंजन चंदेल, ममता देवी, सोनू गौतम, सियाराम सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0