बीएनवी इंटर कालेज प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वामी जी समाधि पर जाकर टेका माथा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज स्थानीय बीएनवी इंटर कालेज की प्रबंध समिति निर्वाचन में मतदान का दिन था मगर प्रबंध समिति...
राठ (हमीरपुर)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज स्थानीय बीएनवी इंटर कालेज की प्रबंध समिति निर्वाचन में मतदान का दिन था मगर प्रबंध समिति के प्रत्येक पद पर एक-एक पदाधिकारियों द्वारा किये गये नामांकन के कारण यह चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि की और उनका आशीर्वाद लिया इसके उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक एवं पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए चुनाव सम्पन्न होने की घोषणा की।
स्थानीय बीएनवी इंटर कालेज की प्रबंध समिति का निर्वाचन आज सम्पन्न हो गया। पीठासीन अधिकारी हरीमोहन चंसौरिया एवं राजकीय हाईस्कूल चंडौत के प्रधानाचार्य चुनाव पर्यवेक्षक मेहर कुमार तथा सभापति मदनपाल सिंह ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर भारत सिंह, उपाध्यक्ष पद पर जगदीश चन्द्र, प्रबंधक पद पर डा. उमाकांत सिंह, उपप्रबंधक पद पर महेन्द्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर बाबू राम गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा सदस्य पद के लिए सूरज सिंह, महिपाल सिंह, मदनमोहन साहू, नरेन्द्र कुमार, चरन सिंह, द्वारिका प्रसाद एवं अदेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जबकि पूर्व निधार्रित समय के बाद दाखिल किया गया एक अपूर्ण नामांकन पत्र अपूर्ण होने पर नियमानुसार निरस्त हो गया था। इस तरह प्रबंध समिति के प्रत्येक पद के लिए एक एक उम्मीदवार का नमांकन पत्र दाखिल किये जाने आज 15 फरवारी को मतदान की आवश्यकता नहीं हुई और चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वामी जी की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन करते हुए आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या मौजूद विद्यालय साधारण सभा के सदस्यों व नगर से पहुंचे अन्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकरियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
