रामायण मेला : मनोहारी नृत्य नाटिका, रासलीला, रामलीला देख दर्शक हुए गदगद

भगवान श्री राम की तपोभूमि में आयोजित रामायण मेले के 53वें समारोह के पाँचवे दिन देर रात तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय...

Feb 20, 2026 - 10:23
Feb 20, 2026 - 10:25
 0  2
रामायण मेला : मनोहारी नृत्य नाटिका, रासलीला, रामलीला देख दर्शक हुए गदगद

चित्रकूट। भगवान श्री राम की तपोभूमि में आयोजित रामायण मेले के 53वें समारोह के पाँचवे दिन देर रात तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने प्रतिभाग किया। भजन श्रंखला में लखनलाल यादव महोबा, रघुवीर यादव झांसी, रामाधीन आर्या आदि कलाकारों ने बुन्देली लोकगीत, भजन प्रस्तुत किये। इसी क्रम में लखनऊ से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक राधेष्याम पाल बंदा बैरागी, प्लेबैक सिंगर शिव आराधना का भजन नमो-नमो, हे महादेव हर हर महादेव, सुनाकर जन समूह को रोमांचित किया। प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय, राममय बनाने में सफल रहे। विजवान फाउन्डेशन नई दिल्ली ने ध्वनि व प्रकाश के माध्यम से कृष्ण‘ नृत्य नाटिका का भव्य, आकर्षक मंचन किया। कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर द्रोपदी चीर हरण तक आदि विविधि प्रसंगो की लीला के मनोहारी दर्षन कराये।

अनुपमा त्रिपाठी गुरूकुलम कथक केन्द्र बाँदा ने कथक नृत्य भक्ति, शक्ति, लय के साथ प्रस्तुत किया। जिसे दर्शको ने सराहा। प्रीती सिंह उ.म. क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज ने अपने उत्कृष्ट कलाकारों के साथ डांडिया नृत्य, होली नृत्य प्रस्तुत  किया। नृत्य नाटिका का मनोहारी मंचन किया। विन्ध्याचल से आए मनीष कुमार शर्मा ने कत्थक नृत्य नाटिका का पाँचवे दिन मंचन किया। भगवान श्री गणेश स्तुति, भगवान शिव स्तुति उसके उपरान्त कत्थक तराना एवं भगवान श्रीराम के स्वारूप के साथ भजन प्रस्तुति का गायन किया गया जिसे दर्षको ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारो का मनोबल बढ़ाया। सांस्कृति कार्यक्रमों का संचालन मेले के महामंत्री डॉ करूणा शंकर द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, राजाबाबू पांडेय, डॉ विनोद शंकर सिंह, डॉ घनश्याम अवस्थी, राजा करवरिया, चन्द्रप्रकाश खरे, प्रद्युम्न दुबे, राजेष दुबे बाँदा, मनोज मोहन गर्ग, सत्येन्द्र कुमार, आशीष पांडेय, सत्येन्द्र पांडेय, मो यूसुफ, मो इम्तियाज, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, विनोद पांडेय, दद्दू महराज, कलीमुद्दीन बेग, नत्थू प्रसाद सोनकर, विकास आदि ने मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0