बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में द्वि-दिवसीय एथलेटिक मीट ‘उमंग’ का भव्य शुभारंभ

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में द्वि-दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट ‘उमंग’ का भव्य शुभारंभ 20 फरवरी 2026 को हुआ...

Feb 20, 2026 - 16:22
Feb 20, 2026 - 16:26
 0  29
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में द्वि-दिवसीय एथलेटिक मीट ‘उमंग’ का भव्य शुभारंभ

कुलपति प्रो. एस.वी.एस. राजू ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उद्घाटन

बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में द्वि-दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट ‘उमंग’ का भव्य शुभारंभ 20 फरवरी 2026 को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) एस. वी. एस. राजू द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कुलपति प्रो. राजू ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूर्ण शुचिता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस. के. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. अभिषेक यादव ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

मार्च पास्ट में छह महाविद्यालयों ने दिखाया उत्साह

उद्घाटन अवसर पर आयोजित मार्च पास्ट प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छह महाविद्यालय—कृषि, उद्यान, वानिकी, सामुदायिक विज्ञान, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और फूड टेक्नोलॉजी—की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च पास्ट में उद्यान महाविद्यालय विजेता रहा, जबकि कृषि महाविद्यालय और फूड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पहले दिन 155 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

पहले दिन 1500 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला), 100 मीटर हीट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, 200 मीटर हीट तथा 800 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं। कुल 155 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

विश्वविद्यालय खेल इकाई के सचिव डॉ. अभिषेक कुमार यादव तथा आयोजन समिति के सदस्यों—डॉ. यश गौतम, डॉ. गौरव शुक्ला, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. हर्षद माधवराव मांर्डगे, डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. नीतू और डॉ. अनिकेत हनुमंत कल्हापुरे—ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में अनुज शुक्ला, राहुल सिंह, सुरेन्द्र, राकेश एवं प्रद्युम्न का विशेष सहयोग रहा।

उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिष्ठाता, निदेशक, प्राध्यापक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धीरज मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिकेत हनुमंत कल्हापुरे ने प्रस्तुत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0