बोर्ड परीक्षा में समय से पहले कक्ष निरीक्षक ने छीनी कॉपियां, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

आज से प्रारंभ हुई इलाहाबाद बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्र बने राठ तहसील के अमगांव गांव स्थित प्रभा शिक्षा निकेतन विद्यालय...

Feb 19, 2026 - 18:31
Feb 19, 2026 - 18:32
 0  11
बोर्ड परीक्षा में समय से पहले कक्ष निरीक्षक ने छीनी कॉपियां, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

राठ(हमीरपुर)। आज से प्रारंभ हुई इलाहाबाद बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्र बने राठ तहसील के अमगांव गांव स्थित प्रभा शिक्षा निकेतन विद्यालय में द्वितीय पाली की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ने समय से पहले छात्रों की कॉपियां छीन ली। जिस पर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 क्षेत्र के चिकासी गाँव स्थित पं. दीनदयाल आवासीय इंटर कॉलेज की छात्र काजुल राजपूत, मुस्कान राजपूत, काजल, कमलेश, श्वेता, शिवेंद्र, योगेश, सोम नामदेव, यशेंद्र कुमार आदि ने बताया कि वे इंटरमीडिएट के छात्र और क्षेत्र के अमगांव स्थित प्रभात शिक्षा निकेतन विद्यालय में द्वितीय पाली की हिंदी विषय की परीक्षा कक्ष संख्या तीन, चार, पांच में दे रहे थे। जहां कक्ष निरीक्षक ने जल्दी घर जाने के चक्कर में समय समाप्त होने के पूर्व छात्रों को व्यवस्थित होने के लिए बजने वाली घंटी के दौरान ही पांच मिनट पहले उनकी कॉपियां छीन ली । ऐसे में वह इन पांच मिनट का सदुपयोग ना करते हुए अपने-अपने प्रश्नों के उत्तर नहीं लिख पाये। इसकी शिकायत जब उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से की तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए उनसे पांच मिनट में कौन सा तीर मार लेने की बात कही। जिस पर सभी छात्रों ने आक्रोशित हो विद्यालय के गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में जब जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से बात करने की बात कहते हुए कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0