बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ पर अभाविप ने परीक्षार्थियों का किया स्वागत
विश्व के सबसे बड़े गैर-राजनीतिक छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
यशोदय तिलक लगाकर दी तनावमुक्त परीक्षा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ
बांदा। विश्व के सबसे बड़े गैर-राजनीतिक छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ पर परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर छात्रों को यशोदय तिलक लगाया और उन्हें तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।
सह जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्र जीवन में परीक्षा एक महोत्सव के समान होती है, जिसे हर्षोल्लास और आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा केंद्रों में बैठें और सकारात्मक सोच के साथ अपने ज्ञान का प्रदर्शन करें।
उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक अंकपत्र किसी छात्र का भविष्य निर्धारित नहीं करता, बल्कि उसका ज्ञान, परिश्रम और आत्मविश्वास ही उसे जीवन में आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम के दौरान सह तहसील संयोजक अभय साहू, अभिलाष सिंह, अर्पित प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
अभाविप के इस पहल की अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने सराहना की और इसे सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
