विधायक मनीषा अनुरागी ने सदन में रखी क्षेत्र के विकास की बात
विधान सभा सत्र में राठ विधायक ने सदन में क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ मौदहा बांध परियोजना और सरीला में...
राठ(हमीरपुर)। विधान सभा सत्र में राठ विधायक ने सदन में क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ मौदहा बांध परियोजना और सरीला में राजकीय बालिका इंटर कालेज की समस्याओं को उठाया है। अगर विधायक की मांगों का निस्तारण होता है तो क्षेत्र की गंभीर समस्याओं का समाधान होना सुनिश्चित है।
आज सदन के आखिरी दिन यूपी सरकार के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत 2026-27 के बजट सत्र के दौरान सदन में विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि राठ और सरीला तहसील क्षेत्र है यहां एक पहाड़ी बांध से संचित है। वर्तमान की स्थिति में उसका जो रोस्टर है। जो उनका कहना है कि वह सिर्फ 15 दिन ही पानी दे पायेंगे। कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में जो नहर की हमारी में प्रणाली है। जो कई कई जगह तीन तीन महीना और चार चार महीने नहरों से सिंचाई होती है। कहा कि 2011 में विराट सागर बांध परियोजना जो कि धसान नदी में करने के लिए प्रस्ताव करी थी। अगर उसको बना दिया जाए तो हमीरपुर की विधानसभा ही नहीं बल्कि जनपद जालौन, जनपद झांसी, जनपद महोबा के किसान भी खुश रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरीला में एक राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्थापना से वहां की छात्राओं को लाभ मिलने वाला है जो बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाती है। साथ ही पेड़ों के कटान पर अंकुश लगाने के लिए विधायक ने अपनी बात रखी हैं।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
