हरहाल में 30 जून तक पूरा कराएं जल जीवन मिशन के अवशेष कार्य : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

Jun 17, 2026 - 10:45
Jun 17, 2026 - 10:45
 0  3
हरहाल में 30 जून तक पूरा कराएं जल जीवन मिशन के अवशेष कार्य : डीएम

समीक्षा बैठक कर कार्यदाई संस्था व संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, सहायक अभियन्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर एल एण्ड टी, डीपीएम जीवीपीआर, डिप्टी टीम लीडर टीपीआई सेन्सिस टेक लि. एवं सम्बन्धित फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर, स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से पाठा क्षेत्र की रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा की गई। योजना के अंतर्गत 68 ग्रामों के सापेक्ष 65 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। फर्म जीवीपीआर के डीपीएम को निर्देश दिये गये कि योजना के अवशेष कार्यों को 30 जून तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 286 ग्रामों के सापेक्ष 190 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति प्रारम्भ हो गयी है। फर्म एल एण्ड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये गये कि योजना के अवशेष कार्यों को 30 जून तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 59 ग्रामों के सापेक्ष सभी 59 ग्रामों में जलापूर्ति की जा रही है। योजनान्तर्गत अवशेष ओएचटी पर स्काडा एवं आटोमेशन का कार्य 30 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। समस्त सम्बन्धित को निर्देश दिये गये कि जिन ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ हो गयी है उन ग्रामों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल उत्सव मनाया जाये एवं प्रचार प्रसार कराया जाये। योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कराते हुये प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये।

अधिशासी अभियन्ता खण्ड कार्यालय उप्र जल निगम ग्रामीण द्वारा अवगत कराया गया कि योजना के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के लिये फर्मो ने पर्याप्त मैनपावर नहीं लगाया। निर्देश दिये गये कि पर्याप्त मैनपावर एवं मशीनरी लगाते हुये अवशेष कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। एडीएम नमामि गंगे एवं अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि योजनान्तर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सडकों के पुर्नस्थापन का कार्य अधिक मात्रा में अवशेष है उन ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित फर्मों के माध्यम से युद्ध स्तर पर कार्य कराते हुये प्रत्येक दशा में 30 जून के पूर्व सडकों के पुर्नस्थापन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड को निर्देशित किया गया कि योजनान्तर्गत समस्त सीडब्लूआर पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0