विकास भवन में कृषि यंत्रों के लिए हुई ई-लाटरी प्रक्रिया
डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश के अनुपालन में सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश के अनुपालन में सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेन्शन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट ऑफ कॉप रेजिड्यू योजनान्तर्गत जनपद के कृषकों द्वारा ऑनलाईन बुकिंग करने के उपरान्त ई-लाटरी करायी गयी। जिसमें कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक, रोटावेटर, कल्टीवेटर, रीपर कम्बाइण्डर, मल्टीक्राप थ्रेसर इत्यादि कृषि यंत्रों में कुल 53 कृषकों का चयन हुआ। ई-लाटरी समापन उपरान्त उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता ने चयन समिति एवं किसानों के प्रति आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
