नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में जनपद का 12वां स्थान

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सितंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं...

May 20, 2026 - 11:22
May 20, 2026 - 11:23
 0  1
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में जनपद का 12वां स्थान
फ़ाइल फोटो

शिक्षा क्षेत्र में देश भर में तृतीय तथा स्वास्थ्य एवं पोषण घटक में शीर्ष 10 में बनाई जगह

सतत मॉनिटरिंग, अंर्तविभागीय समन्वय तथा माइक्रो प्लानिंग का धरातल पर दिखा प्रभावी क्रियान्वयन

चित्रकूट। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सितंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इस नवीनतम मूल्यांकन में जनपद ने नीति आयोग के विभिन्न विकास संकेतकों पर अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए देश के कुल 112 आकांक्षी जनपदों की सूची में 12वां स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि जून 2025 की रैंकिंग में जनपद 42वें पायदान पर था। 

डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन, दूरदर्शी प्रशासनिक विजन और निरंतर की जा रही कड़ाई से मॉनिटरिंग का प्रतिफल है। स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त विकासखंडों में डेटा बेस्ड प्लानिंगश् को कार्य प्रणाली का मुख्य आधार बनाया गया। नीति आयोग के चौंपियंस ऑफ चेंजश् पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले सभी की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स की विभागवार व ब्लॉकवार सूक्ष्म समीक्षा सुनिश्चित की गई। विभिन्न विभागों के मध्य सुदृढ़ अंतःसंबंध स्थापित कर कोर-इंडिकेटर्स के संतृप्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। डीएम ने समस्त संबंधित विभागों को बधाई देते हुए निर्देशित किया है कि इस प्रशासनिक गतिशीलता को निरंतर बनाए रखा जाए। ताकि आगामी समीक्षा अवधियों में चित्रकूट देश के शीर्ष पांच जनपदों में अपनी जगह सुनिश्चित कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0