चित्रकूट : अमावस्या में उमड़े श्रद्धालु, पुरखों को किया जल तर्पण

पितृ विसर्जनी शनिश्चरी अमावस्या पर्व में धर्मनगरी के मंदाकिनी किनारे स्थित घाटों पर...

Oct 14, 2023 - 10:24
Oct 14, 2023 - 10:29
 0  4
चित्रकूट : अमावस्या में उमड़े श्रद्धालु, पुरखों को किया जल तर्पण

डीएम-एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा

चित्रकूट। पितृ विसर्जनी शनिश्चरी अमावस्या पर्व में धर्मनगरी के मंदाकिनी किनारे स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही जमावड़ा रहा। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाकर अपने पूर्वजों का जल तर्पण व पिंडदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी सीमा में अधिकारी व पुलिस के जवान तैनात रहे।

पितृविसर्जनी अमावस्या पर्व में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। शनिवार को तड़के ही श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद पूर्वजों को जल तर्पण कर पिंडदान किया। गरीबों को कपड़े व खाने पीने की वस्तुएं भी दान की। इस बार अमावस्या पर्व में कई प्रदेशों से श्रद्धालु आए। महाराष्ट्र के पूना के श्रद्धालुओं ने बताया कि पितृ विसर्जनी अमावस्या पर्व में वह कई साल से चित्रकूट आते हैं। अपने पूर्वजों को यहां जल तर्पण करते हैं।

यह भी पढ़े : बांदा : डीएम-एसपी की मौजूदगी में केंद्रीय दुर्गा समिति ने कई समस्याओं को उठाया

राजस्थान के किशन राठौर ने बताया कि उन्होंने मंदाकिनी नदी में स्नान पूजा पाठ कर पंडितों को दान दिया। इस तीर्थ स्थान के प्रति अटटू श्रद्धा हैं। श्रद्धालुओं ने कामतानाथर में मत्था टेक कामदगिरि परिक्रमा लगाने के बाद धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसुइया आश्रम व  हनुमान धारा के भी दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-एमपी क्षेत्र में सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट के साथ पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0