चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की उप संचालक चकबंदी ने की समीक्षा

चकबन्दी आयुक्त की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एडीएम न्यायिक उप संचालक चकबन्दी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार...

Jun 25, 2026 - 10:35
Jun 25, 2026 - 10:35
 0  3
चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की उप संचालक चकबंदी ने की समीक्षा

राजस्व अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

चित्रकूट। चकबन्दी आयुक्त की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एडीएम न्यायिक उप संचालक चकबन्दी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को चकबन्दी प्रक्रियाधीन 20 वर्ष पुराने तथा 10 वर्ष पुराने ग्रामों की समीक्षा की गई।

चकबन्दी प्रक्रियाधीन 20 वर्ष पुराने तहसील मानिकपुर के ग्राम खरौंध, ऐंचवारा व सरैया में अपेक्षित प्रगति प्राप्त न होने के कारण चकबन्दी अधिकारी तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी गई। ग्राम खरौंध में पुनः सीमांकन कार्य कराया जा रहा है। ग्राम खरौंध में पैमाइस संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के सत्यापन के लिए ग्राम के चकदार राजरानी, शीतल प्रसाद पुत्र महोदव व पूर्व प्रधान शिवमूरत से उनके दूरभाष नंबर पर संपर्क किया गया। जिसमें तीनों चकदारों द्वारा अवगत कराया गया कि चक नाप कर कब्जा दे दिया गया है तथा मेड़े भी लगा ली गई है। ग्राम ऐंचवारा के पैमाइस संबंधी प्रकरणों का सात दिवस में निस्तारण कर अंतिम अभिलेखों का कार्य प्रारम्भ कर माह सितम्बर तक अंतिम अभिलेख पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्राम सरैया के संबंध में चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया कि अभिलेखागार में संचित पूर्व खतौनियों का मुआयना कर माह अगस्त तक आकार पत्र 11 पूर्ण करें। चकबन्दी प्रक्रियाधीन 10 वर्ष पुराने ग्रामों में धारा 8 (पड़ताल के स्तर) पर एक ग्राम में पड़ताल का कार्य चल रहा है। धारा 9 के अन्तर्गत कुल सात ग्रामों में सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा विनिमय अनुपात का निर्धारण किया जा रहा है। धारा 20 के अन्तर्गत तीन ग्रामों में से दो ग्रामों में चक सृजन का कार्य प्रारम्भ है। सहायक चकबन्दी अधिकारी राजापुर को सख्त चेतावनी देते हुये ग्राम सिकरी सालिस में धारा 52 का कार्य माह जुलाई में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। ग्राम बाबूपुर व भुजौलीमाफी के चक सीमांकन कार्य को प्रत्येक दशा में 30 जून तक पूर्ण कराया जाये। चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे का सत्यापन कर राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्यवाही के लिए आख्या उपलब्ध कराये जाने तथा आईजीआरएस संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गयें। समीक्षा बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मनोहर लाल वर्धन, संजय कुमार शुक्ला, शरद चन्द्र यादव, शैलेन्द्र द्विवेदी, चकबन्दी अधिकारी तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0