दस स्वास्थ्य केन्द्रों में शुरू हुई डिलीवरी सुविधा

डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि सभी जनपदवासियों की मांग के क्रम में दूरस्थ सीएससी, पीएचसी में भी डिलीवरी की व्यवस्था की गई है...

Sep 23, 2026 - 12:10
Sep 23, 2026 - 12:11
 0  3
दस स्वास्थ्य केन्द्रों में शुरू हुई डिलीवरी सुविधा
FILE PHOTO

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि सभी जनपदवासियों की मांग के क्रम में दूरस्थ सीएससी, पीएचसी में भी डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। 10 नए सीएचसी, पीएससी में यह सुविधा होगी। इसमें पीएचसी सरैया, पीएससी मारकुंडी, पीएचसी इटावा डुडैला, पीएचसी रुकमा खुर्द, पीएचसी भौरी, पीएचसी टिकरा, पीएचसी सरधुआ, पीएचसी घुरेटनपुर, पीएचसी बरवारा, पीएचसी रसिन में 24 स्टाफ नर्स अतिरिक्त लगाई गई है। इन सभी स्टाफ नर्स को जिला खनिज फाउंडेशन निधि के माध्यम से लगाया है। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए 24 स्टाफ नर्स के द्वारा पिछले दो माह में 236 डिलीवरी कराई गई है। ऊंचाडीह में भी तीन स्टाफ नर्स सेंक्शन कर दी है। कहीं और भी इस प्रकार की आवश्यकता है तो उन्हें अवगत कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0