पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर डीएम का क्विक एक्शन

पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को समस्या बताई। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस...

Jun 23, 2026 - 10:46
Jun 23, 2026 - 10:46
 0  2
पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर डीएम का क्विक एक्शन
फ़ाइल फोटो

डीएम से शिकायत करने गए फरियादी के घर लौटने से पहले की मौके पर पहुंचे अधिकारी

चित्रकूट। पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को समस्या बताई। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लेकर अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा। डीएम के आदेश का असर इतना जोरदार रहा कि शिकायतकर्ता के घर पहुंचने से पहले ही मौके पर अधिकारी पहुंच गए। साथ ही समस्या का त्वरित निदान कराने की बात कही।

जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बेहद सक्रिय रहने वाले डीएम पुलकित गर्ग की कार्यशैली ने एक बार फिर समस्याग्रस्त लोगों को उनका मुरीद बना दिया। हुआ यूं कि सदर तहसील के टेटिया पुरवा अमानपुर निवासी अखिलेश कुमार समेत कई लोगों ने सोमवार को कलेक्टरेट पहुंचकर डीएम पुलकित गर्ग को अपना दुःखड़ा सुनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मोहल्ले में भीषण पेयजल समस्या बनी हुई है। लोग दूर से पानी लाने को मजबूर है। हालांकि पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन लीकेज होने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके अलावा जल जीवन मिशन की पाइपलाइन भी बिछाई गई है, किंतु मोहल्लेवासियों को अब तक न तो कनेक्शन दिए गए है और न ही इस पाइपलाइन में पेयजल आपूर्ति हो रही है। ऐसे में मोहल्लेवासियों की पेयजल समस्या का निराकरण कराया जाना चाहिए, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच सके। डीएम ने पूरे मामले को सुनने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर जिलाधिकारी स्वप्निल यादव को जल निगम, जल संस्थान और नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर भेज दिया। इस दौरान जब शिकायतकर्ता अपने घर पहुंचे, तो विभागीय अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी भी उन्हें मौके पर मौजूद मिले। मोहल्लेवासियों अवधेश, श्रीपाल, राकेश, पुरुषोत्तम, राजेश, रामेन्द्र, माता प्रसाद, लालमन, देवदत्त आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अब उन लोगों को उम्मीद है कि मोहल्ले में जल्द ही पेयजल व्यवस्था ठीक हो जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पाइपलाइन की लीकेज ठीक कराकर जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरु करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0