परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन, ढांचों का शीघ्र हो मूल्यांकन : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों, ढाँचों के मूल्यांकन के लिए अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग...

Jul 30, 2026 - 10:42
Jul 30, 2026 - 10:42
 0  1
परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन, ढांचों का शीघ्र हो मूल्यांकन : डीएम

एक माह के अंदर 48 विद्यालयों में कराएं विद्युत कनेक्शन

105 विद्यालयों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन हटाने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों, ढाँचों के मूल्यांकन के लिए अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व सहायक अभियन्ता लघु सिचाई विभाग की संयुक्त बैठक हुई।

बैठक के दौरान डीएम ने परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों, ढाँचों के मूल्यांकन के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों का मूल्यांकन जल्द पूर्ण कराकर सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें। बीएसए को निर्देशित किया कि मूल्यांकन सूची प्राप्त होने के उपरान्त विद्यालयों का ध्वस्तीकरण शीर्घ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि जनपद के 105 विद्यालयों के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन को अतिशीघ्र हटाया जाये। 48 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है उन विद्यालयों में एक माह के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएसए रंजना शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0